Hometrendingराजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती : 7903 पदों पर होगा शीघ्र...

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती : 7903 पदों पर होगा शीघ्र पदस्थापन, ऑनलाइन प्रेफरेंस भरने की प्रक्रिया शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन के लिए ऑनलाइन प्रेफरेंस (विकल्प) भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। प्रशासनिक सुधार विभाग से 7 हजार 903 चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग को प्राप्त हो गई है। चयनित अभ्यर्थी राजहेल्थ पोर्टल पर लॉगिन कर 7 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक अपने पदस्थापन के लिए विकल्प प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद पोर्टल स्वतः लॉक हो जाएगा।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद वर्तमान निवास संबंधी जानकारी भरना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी का पति अथवा पत्नी राजस्थान सरकार की नियमित सेवा में कार्यरत है, तो उसका विवरण भी पोर्टल पर दर्ज किया जा सकेगा। शहीद परिवार के आश्रितों को निर्धारित प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा। राठौड़ ने बताया कि पदस्थापन का आवंटन रोस्टर, मेरिट तथा अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अधिकतम संख्या में विकल्प भरने की सलाह दी गई है, जिससे उनकी पसंद के अनुसार पदस्थापन की संभावना बढ़ सके।

निदेशक अराजपत्रित श्री राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में विकल्प प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसका पदस्थापन प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार रैंडम आधार पर किया जा सकता है। साथ ही, भरे गए विकल्पों के आधार पर किसी विशेष संस्थान में नियुक्ति का दावा नहीं किया जा सकेगा तथा प्रशासनिक कारणों से रिक्तियों में परिवर्तन भी संभव होगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular