Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका को भेजा पत्र, लिखा...

राजस्थान मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका को भेजा पत्र, लिखा ….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर विकास न्यास पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के लॉकडाउन के दौरान किए गये कार्यों पर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रसन्नता पत्र भेजा गया है।

पत्र में लिखा है कि मुझे यह जानकार प्रसन्नता है कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को श्री रामलाल सूरजदेवी रांका ट्रस्ट, गंगाशहर द्वारा 62 हजार भोजन के पैकेट, 12 हजार राशन किट, 15-15 हजार सैनिटाइजर और मास्क आदि उपलब्ध करवाकर सराहनीय कार्य किया गया है। धन्यवाद।

बीकानेर : कोरोना जांच के लिए डिस्‍पेंसरी में लगेंगे शिविर, कार्यक्रम जारी…

हमारा यह दृढ़ संकल्प रहा है कि लॉकडाउन की वजह से काई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। राज्य सरकार के लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की है। इस वैश्विक संकट के समय में आपने जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मानवता की बड़ी सेवा की है। आशा है इस पुनीत कार्य में आपका सहयोग निरन्तर मिलता रहेगा।

आपको बता दें रामलाल सूरजदेवी रांका ट्रस्ट द्वारा लॉकडाउन के दौरान बेजुबान जानवरों के लिए भी चारे की व्यवस्था करवाई जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!