Homeराजस्थानराजस्‍थान : 21 से बदल रहा है मौसम का मिजाज, बीकानेर सहित...

राजस्‍थान : 21 से बदल रहा है मौसम का मिजाज, बीकानेर सहित इन जिलों में…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में 23 मार्च तक मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज बारां, कोटा और झालावाड़ जिले में मेघगर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, 21 मार्च को अलवर, झुंझुनूं, बीकानेर, सीकर, नागौर, जैसलमेर, भरतपुर, जोधपुर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में मेघ गर्जन की संभावना है।

इसी तरह 22 मार्च को अजमेर, झालावाड़, बीकानेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, पाली, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर,करौली, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरु, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जन की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

विभाग के अनुसार, 23 मार्च को प्रदेश के भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और चूरु जिले में मेघ गर्जन की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular