जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। अभी भले ही मौसम शुष्क होने से गर्मी के तेवर बढ़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन अगले सप्ताह मौसम करवट बदल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह 14 से 16 अप्रैल के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इसका असर शेखावाटी सहित पश्चिम राजस्थान में देखने को मिल सकता है।
बहरहाल, मौसम शुष्क होने से दिन में तेज धूप सता रही है। हवा में नमी अधिकतम 35 और दोपहर में न्यूनतम 15 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। गर्मी के बीच, बाजारों में शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। गली-मोहल्लों में कुल्फी के ठेले व बाजार में जूस की दुकानों पर ग्राहक हलक तर करते दिखाई देने लगे हैं। फलों के जूस के साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स की मांग भी बढ़ी है।






















