Wednesday, May 27, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान : बदल रहा है मौसम का मिजाज, इन जिलों में मेघगर्जन-आंधी...

राजस्‍थान : बदल रहा है मौसम का मिजाज, इन जिलों में मेघगर्जन-आंधी के आसार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मौसम का मिजाज आगामी घंटों में बदलने वाला है। मौसम विभागने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन और आंधी चलने की संभावना जताई है। इसके चलते अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

आपको बता दें कि प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस का असर अगले एक-दो दिन तक नजर आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को चार जिलों में इसका असर दिखाई देगा. इनमें बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जिले में कहीं- कहीं पर मेघगर्जन और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को अजमेर, अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा, झुंझुनूं, सीकर, सवाईमाधोपुर, टोंक, धौलपुर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चूरू, जोधपुर, जैसलमेर, नागौर और पाली जिले में मेघगर्जन के साथ आंधियां चल सकती हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!