Homeराजस्थानराजस्‍थान उपचुनाव : दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर भाजपा प्रत्‍याशी...

राजस्‍थान उपचुनाव : दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर भाजपा प्रत्‍याशी की हुई जीत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद सीट पर हुए उप चुनाव के नतीजे आज आ गए हैं। सहानुभूति की लहर में तीनों सीटों पर दिवंगत विधायकों के परिजनों को जीत मिली है। सहाड़ा से कांग्रेस की गायत्री त्रिवेदी, सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल और राजसमंद से भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी ने जीत दर्ज की है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी जीत का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव परिणाम में कांग्रेस की गायत्री देवी ने भाजपा के रतन लाल जाट को 42,200 मतों से हराया है।

वहीं, 25 राउंड के बाद सुजानगढ़ में कांग्रेस 29910 वोट से आगे चल रहे हैं। राजसमंद से भाजपा की दीप्ति माहेश्‍वरी ने कांग्रेस के तनसुख वोहरा को पांच हजार से ज्‍यादा वोटों से हराया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular