HometrendingRajasthan Breaking : 101 प्राध्यापकों को नई नियुक्ति के आदेश जारी, मंत्री...

Rajasthan Breaking : 101 प्राध्यापकों को नई नियुक्ति के आदेश जारी, मंत्री ने दी मंजूरी

जयपुर Abhayindia.com संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत पांच विषयों के 101 प्राध्यापकों को नई नियुक्ति के लिए मंजूरी प्रदान की है। दिलावर के अनुमोदन के बाद संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से इनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत नियुक्ति के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 101 अभ्यर्थियों को प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया किया गया था। इनमें से 81 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हुए। इनमें से अंग्रेजी विषय के 13, सामान्य व्याकरण के 22, व्याकरण के एक, हिन्दी के 27 और साहित्य के 18 अभ्यर्थियों (कुल-81) को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति दी गई है। वहीं 101 में से शेष 20 (अंग्रेजी के 13, सामान्य व्याकरण के 2, व्याकरण के एक, हिन्दी के एक और साहित्य के 3) अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन की शर्त के अध्याधीन नियुक्ति के आदेश आदेश जारी किए हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular