Sunday, June 21, 2026
Hometrendingराजस्‍थान भाजपा संगठन चुनाव : अब तक 16 जिलों में अध्‍यक्ष घोषित,...

राजस्‍थान भाजपा संगठन चुनाव : अब तक 16 जिलों में अध्‍यक्ष घोषित, 28 में बाकी, 31 तक हो जाएगा ऐलान

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान भाजपा में संगठनात्‍मक चुनाव का दौर चल रहा है। भाजपा ने अब तक 16 जिलों में जिलाध्‍यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। सोमवार को 11 जिलों में जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त किए गए। इससे पहले पांच जिलों में नियुक्तियां की गई थी। आपको बता दें कि भाजपा संगठन के लिहाज से भाजपा में 44 जिले हैं। इनमें से 16 जिलों में जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त होने के बाद अब 28 जिलों में नियुक्तियां होनी बाकी है। ये नियुक्तियां 31 जनवरी तक करनी होगी।

आपको यह भी बता दें कि सोमवार को हनुमानगढ़, नागौर शहर, नागौर देहात, बाड़मेर, कोटा शहर, कोटा देहात, बीकानेर देहात, श्रीगंगानगर, बालोतरा, जोधपुर शहर और जोधपुर जिलों में जिलाध्यक्षों का निर्वाचन हुआ। इससे पहले 25 जनवरी को भी भरतपुर, अलवर दक्षिण, अलवर उत्‍तर, अजमेर शहर और अजमेर देहात में भाजपा जिलाध्यक्षों का निर्वाचन हुआ था।

जानकारी के अनुसार, भाजपा तय कार्यक्रम से एक महीने पीछे चल रही है। पार्टी को 30 दिसंबर 24 तक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करनी थी। इसके बाद 15 जनवरी तक प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन होना था। अब भाजपा ने 31 जनवरी तक जिलाध्यक्ष और 5 फरवरी तक प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन करना तय किया है।

बीकानेर में भाजपा के पांच मंडल अध्‍यक्षों के चुनाव पर लगी रोक हटाई

भाजपा में जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति का दौर तेज, पंचारिया होंगे बीकानेर देहात भाजपा अध्‍यक्ष

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!