Hometrendingमोदी सरकार में राजस्‍थान हुआ "पावरफुल", अर्जुनराम को मिली कानून मंत्रालय की...

मोदी सरकार में राजस्‍थान हुआ “पावरफुल”, अर्जुनराम को मिली कानून मंत्रालय की जिम्‍मेदारी

नई दिल्‍ली Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा के इसी साल होने वाले चुनाव से पहले आज बड़ा ऐलान हुआ है। बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को मोदी सरकार ने कानून मंत्री की जिम्‍मेदारी सौंप दी है। इसके साथ ही केंद्र की राजनीति में राजस्‍थान “पावरफुल” हो गया है।

आपको बता दें कि मोदी सरकार ने राजस्‍थान से तीन कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री बनाए हैं। राजस्‍थान के ही अश्विनी वैष्‍णव के पास रेल जैसा महत्‍वपूर्ण विभाग है। वहीं, जोधपुर के सांसद गजेन्‍द्र सिंह शेखावत को एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण विभाग जलशक्ति दिया गया। ऐसे में मोदी सरकार में राजस्‍थान से दो कैबिनेट मंत्री हो गए हैं। राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव के पास श्रम रोजगार व पर्यावरण की जिम्मेदारी है। वहीं, कोटा से सांसद ओम बिड़ला लोकसभा अध्‍यक्ष हैं। ऐसे में मोदी सरकार में राजस्‍थान पावरफुल के रूप में नजर आ रहा है। इनके अलावा कृषि राज्यमंत्री का जिम्मा भी सांसद कैलाश चौधरी के पास है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular