Hometrendingराजस्‍थान : एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, बरसेगी राहत की बूंदें...

राजस्‍थान : एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, बरसेगी राहत की बूंदें…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को खत्म होने की संभावना है। इस बीच, अगले 48 घंटे के भीतर ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ जिलों में हल्‍की बूंदाबांदी होने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस माह चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं। अब 27 मई से पांचवा विक्षोभ असर दिखाएगा। इसके चलते प्रदेश के पूर्वी जिलों में आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा और उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

बीते 24 घंटे के दौरान कहां, कितनी बारिश…

बूंदी में 8 एमएम

अजमेर में 15.2 एमएम

जयपुर में 16.4

अलवर में 9.8

पिलानी में 7.3

सीकर में 10

कोटा में 4.7

चित्तौड़गढ़ में 3.0

चूरू में 15.8

नागौर में 2.0

हनुमानगढ़ में 12.5

करौली में 15 एमएम

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular