Monday, June 22, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान : 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन 15 जिलों...

राजस्‍थान : 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन 15 जिलों में भी बरसेंगे मेघ…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश से कई इलाके तर-बतर हो रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, रविवार को उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, झालावाड़ा तथा बांसवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडगढ़़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, अजमेर, दौसा व कोटा जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम बारिश के आसार है। इसी तरह बीकानेर, चूरू, बाड़मेर, नागौर, जोधपुर, जालौर व पाली जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

विभाग के अनुसार, 21 जून को जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, सीकर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरु, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर व श्रीगंगानगर जिलों में कहीं-कहीं में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है। वहीं, उदयपुर, कोटा, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात बारिश सकती है। विभाग के अनुसार, दो दिन बाद 22 जून से मौसम साफ हो जाएगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!