Hometrendingराजस्‍थान : दोपहर की रिपोर्ट में 49 नए संक्रमित केस, जोधपुर में सबसे...

राजस्‍थान : दोपहर की रिपोर्ट में 49 नए संक्रमित केस, जोधपुर में सबसे ज्‍यादा, बीकानेर…

जयपुर/बीकानेर abhayindia.com राजस्थान में गुरुवार दोपहर तक कोरोना वायरस संक्रमित 49 नए केस मिले हैं। इनमें सबसे ज्‍यादा केस जोधपुर से आए हैं। यहां 20 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

वहीं, जयपुर में 12 कोरोना मरीज सामने आए। इसके अलावा नागौर में 10, कोटा में 4 हनुमानगढ़ में 2 और अजमेर 1 कोराना संक्रमित केस मिला है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 1 हजार 937 तक पहुंच गई है।

इधर, बीकानेर में कोरोना संक्रमण के कारण दो सप्ताह पहले तक हॉटस्पॉट बना बीकानेर अब सेफ जोन की ओर कदम बढा रहा है। जिले में ज्यादातर कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और कोई नया पॉजिटिव केस भी बीते चार दिनों के अंतराल में सामने नहीं आया है। इस बीच गुरूवार सुबह पहले बैच में 47 जनों की कोरोना जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई, जबकि दोपहर में 25 रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं, एक पॉजीटिव मरीज दुबारा जांच में नेगेटिव आया है। इसके साथ ही बीकानेर में अब तक कुल 32 पॉजीटिव मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।

बीकानेर में भाजपाईयों के पास आये वसुंधरा के कॉल तो खिल गये चेहरे

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि लॉकडाउन और कर्फ्यू की सजगता से पालना एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग टीमों की ओर से घर-घर किये गये सर्वे और स्‍क्रीनिंग के कारण कोरोना संक्रमण का दायरा ज्यादा नहीं बढ पाया। उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमण में शहर के हॉट स्पॉट बने ठंठेरा मौहल्ला और राणीसर बास के ज्यादातर कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वहीं पीबीएम के सुपर स्पेशलिटी सेंटर में भी भर्ती कोरोना संक्रमित भी ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं।

कोरोना वारियर्स पर हमले को लेकर सरकार सख्त, दोषी को होगी सात साल तक की सजा

कोरोना महामारी में संस्थाओं एवं समाजसेवियों का कार्य अनुकरणीय है : भाटी

बीकानेर : रिपब्लिक भारत के संपादक गोस्‍वामी के खिलाफ शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष ने दर्ज कराया मामला

Corona Positive Case In Rajasthan : 47 नए केस, जयपुर के बाद अब जोधपुर-नागौर ने बढ़ाई चिंता…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular