Hometrendingराजस्‍थान : 155 विद्यालय उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत, बीकानेर के 11 स्‍कूल...

राजस्‍थान : 155 विद्यालय उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत, बीकानेर के 11 स्‍कूल शामिल

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के 155 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। इससे कक्षा 5वीं के बाद भी विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही आगे पढ़ने के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्यालयों को क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इसके तहत बाड़मेर जिले के 33, जोधपुर जिले के 27, जैसलमेर जिले के 20, उदयपुर जिले के 16, नागौर जिले के 12, बीकानेर जिले के 11, अजमेर जिले के 10, चित्तौड़गढ़ जिले के 8, डूंगरपुर जिले के 6, चूरू जिले के 4, हनुमानगढ़ जिले के 3, जयपुर जिले के 2 एवं अलवर, जालौर, करौली जिले के एक-एक विद्यालय क्रमोन्नत किए जाएंगे।
गहलोत की स्वीकृति से प्रदेश में उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। क्रमोन्नति के बाद आवश्यक पदों की व्यवस्था प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में उपलब्ध अधिशेष अथवा रिजर्व पदों द्वारा की जाएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular