Friday, June 5, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : सड़क हादसे में 11 जनों की मौत, सीएम ने जताई...

राजस्‍थान : सड़क हादसे में 11 जनों की मौत, सीएम ने जताई संवेदना…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com झुंझुनूंउदयपुरवाटी मार्ग पर लीलों की ढाणी के निकट मंगलवार दोपहर बाद सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप की टक्कर में ग्यारह जनों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायलों को बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, गुढ़ागौडज़ी कस्बे से बाहर की तरफ स्टेट हाइवे 37 पर सवारियों से भरी पिकअप टै्रक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार आठ जनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन ने राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के समय पिकअप में करीब बीस जने सवार थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुढ़ागौडज़ी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे पर ट्वीट कर संवदेना जताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि सड़क हादसे में आठ लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं। ईश्वर उन्हे यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।

हादसे में मृतक

1.कैलाश (35) पुत्र गिरधारीलाल यादव

2.भंवरलाल (35)पुत्र रिछपाल यादव

3. सुमेर (50) पुत्र गिरधारीलाल यादव

4. राजबाला ( 45) पत्नी सुमेर यादव

5. अर्पित (15) पुत्र शिवकरण यादव

6. मनोहर (50) पुत्र प्रभातराम यादव

7. नरेश (16) पुत्र श्रवण यादव

  1. कर्मवीर (20) पुत्र सुमेर यादव

ओवैसी की पार्टी की राजस्‍थान में एंट्री, 35 सीटों पर नजर, रिटायर्ड नौकरशाह संभाल सकते हैं कमान…

राजस्‍थान कांग्रेस : सदस्‍य बनाने थे 50 लाख, बनाए 29 लाख, दो मंत्री और तीन विधायक रहे टॉप…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!