Hometrendingजयपुर में बरस रहे मेघ, बीकानेर सहित इन जिलों में 24 घंटे में...

जयपुर में बरस रहे मेघ, बीकानेर सहित इन जिलों में 24 घंटे में बारिश का अलर्ट….

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार सुबह जयपुर के पास दिल्ली रोड, धोलपुर, माउंटआबू, भरतपुर और अलवर में भी बारिश हो रही है। बीती रात जयपुर में 17.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटे में प्रदेशभर में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

विभागने बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाडमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ 30 से 40 की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।

बीती रात का तापमान

शहर      तापमान

जयपुर : 25.5 डिग्री

जोधपुर : 29.6 डिग्री

कोटा : 27.9 डिग्री

सीकर : 25.5 डिग्री

अजमेर : 27.6 डिग्री

बीकानेर क्राइम न्‍यूज : घर में घुसकर पीटा, जाते हुए कर गए फायर

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular