Hometrendingबिपरजॉय की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, आज 11...

बिपरजॉय की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, आज 11 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भले ही चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर लगभग खत्‍म हो गया है लेकिन बारिश की गतिविधियां अब भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जून को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। विभाग ने इसके लिए कुछ देर पहले ही यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, गुरुवार को अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, बारां, टोंक, कोटा, झालावाड़, बूंदी, सवाई माधोपुर व दौसा में बारिश की संभावना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। इस दरम्‍यान इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।

अभय इंडिया का 12वें वर्ष में प्रवेश : सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता के 11 वर्ष पूर्ण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular