Tuesday, June 23, 2026
Homeराजस्थानराजस्‍थान के 9 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बीकानेर में...

राजस्‍थान के 9 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बीकानेर में…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर। प्रदेश में सर्दी का असर अब भी कायम है। इस बीच, मौसम विभाग ने 9 जिलों में बारिश और कुछ स्‍थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, पांच जनवरी तक सीकर, जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, दौसा, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, बूंदी समेत पूर्वी जिलों में बारिश बारिश की संभावना है। वहीं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा झुंझुनूं में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका है। विभाग के अनुसार, छह जनवरी से बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी। हालांकि, उत्तर-पूर्वी इलाकों में छह जनवरी को भी छिटपुट वर्षा या गरज के साथ बूँदाबाँदी की संभावना बनी रहेगी।

इधर, बीकानेर, जैसलमर, जोधपुर, बाड़मेर समेत राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में इस सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क ही बने रहने की संभावना है। राजस्थान में बदले हुए मौसम के चलते पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर अब समाप्त हो गई है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!