Hometrendingराजस्‍थान में 2 दिन बाद फिर तेज होंगी बारिश की गतिविधियां, 17...

राजस्‍थान में 2 दिन बाद फिर तेज होंगी बारिश की गतिविधियां, 17 जिलों में अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर अभी कुछ थमा हुआ है लेकिन अगले दो दिन में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार, मंगलवार से बारिश का दौर तेज होने वाला है। विभाग ने 5 जुलाई को 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 5 जुलाई को बारां, झालावाड़, कोटा व सवाई माधोपुर में भारी तथा अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तोडगढ़़, दौसा, डुंगरपुर, जयपुर, करौली, प्रतापगढ़, टोंक, उदयपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो सकता है। इसके चलते 5 जुलाई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी और पूर्वोत्तर राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढऩे की उम्मीद है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular