Hometrendingरेलवे : भारी पड़ रहा बिना टिकट यात्रा करना, रेलवे वसूल रहा...

रेलवे : भारी पड़ रहा बिना टिकट यात्रा करना, रेलवे वसूल रहा जुर्माना…

बीकानेरAbhayindia.com बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे ने शिकंजा कस लिया है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल रेल प्रबंधक एके रैना के सान्निध्य में सूरतगढ़ को बेस रखते हुए टिकट जांच की गई। मंडल के टिकट निरीक्षकों के 13 स्टाफ के साथ बीकानेर स्टेशन व ट्रेनों और बीकानेर- सूरतगढ़, सूरतगढ़-हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर खंडों पर सघन टिकट अभियान चलाया।

इस दौरान बेटिकट यात्रियों,बिना मास्क, गंदगी फैलाने वालों को व धूम्रपान करने वालों को स्टेशन परिसर में रोकने के लिए चलाए गए अभियानों में बिना टिकट यात्रा के कुल 281मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित 1,34,950 रुपए वसूले गए एवं गंदगी फैलाने वालों को व धूम्रपान करने वाले 16 मामलों से 1700 रुपए वसूले गए।

इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की ओर से शुक्रवार को विद्युत उपकरणों का रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान सुबह 08:30से 12:30 बजे तक वीरा सदन, गल्र्स हॉस्टल, सादुलगंज, पचसती सर्किल, खान कॉलोनी, शास्त्री नगर क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular