Friday, June 5, 2026
Hometrendingरेलवे : भारी पड़ रहा बेटिकट यात्रा करना, रेलवे ने वसूला जुर्माना...

रेलवे : भारी पड़ रहा बेटिकट यात्रा करना, रेलवे ने वसूला जुर्माना…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बिना टिकट ट्रेन में सफर करना भारी पड़ रहा है। ऐसे यात्रियों से रेलवे जुर्माना वसूल रहा है। उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल पर सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान हनुमानगढ़ को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 12 स्टाफ के साथ हनुमानगढ़ स्टेशन व ट्रेनों में सूरतगढ़-हनुमानगढ़ खंड, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर खंड पर सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 281 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल 1,31,435 रुपए का जुर्माना वसूला। साथ बिना मास्क के 09 मामलों से 900 रुपए सहित 290 मामलों से 1 लाख 32 हजार 335 रुपए वसूल किए गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के निर्देशानुसार वाणिज्य प्रबंधक सीमा बिश्नोई के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!