Hometrendingरेलवे: जैसलमेर-जयपुर स्पेशल ट्रेन कल रहेगी रद्द...

रेलवे: जैसलमेर-जयपुर स्पेशल ट्रेन कल रहेगी रद्द…

बीकानेर abhayindia.com जैसलमेर से जयपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन 28 अप्रेल को रद्द रहेगी।

पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य)/मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 02467, जैलसमेर-जयपुर स्पेशल ट्रेन परिचालन कारणों से रैक की कमी के कारण कल रद्द रहेगी।

अजमेर-हावड़ा स्पेशल 30 को…

यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन (एक तरफा) किया जा रहा है। यह रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित रहेगी।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 02983, अजमेर-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन अजमेर से 30 अप्रेल शुक्रवार को सुबह 09:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 01:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगराफोर्ट, टूण्डला, कानपुर सेट्रल, प्रयागराज, प. दीनदयाल उपाध्याय, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर व बर्द्धमान स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular