Saturday, May 16, 2026
Hometrendingरेलवे : रेल लाइनों पर चलेगा दोहरीकरण कार्य, यह ट्रेनें बदले मार्ग...

रेलवे : रेल लाइनों पर चलेगा दोहरीकरण कार्य, यह ट्रेनें बदले मार्ग पर होगी संचालित…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्वात्तर सीमांत रेलवे के क्षेत्र में लाइनों के दोहरीकरण का कार्य चलेगा। इस कारण कुछ ट्रेन परिवर्तित मार्ग पर संचालित होगी।

पूर्वात्तर रेलवे के अलीपुरद्वार मण्डल पर जलपाईगुडी रोड-कोलाईगांव रेलखण्ड के बेटगारा-कोलाईगांव स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण लाईन डालने के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार ट्रेन संख्या 05910, लालगढ-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन 28 जून को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया रानी नगर जलपाईगुडी-माथाभांगा-न्यू कोचबिहार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन मैनागुडी एवं माथाभांगा स्टेशनों पर 02 मिनट का ठहराव करेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 05623, भगत की कोठी-कामाख्या स्पेशल 29 जून को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया सिलीगुडी-अलीपुरद्वार-सामुकतला होकर संचालित होगी, साथ ही परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलीपुरद्वार स्टेशन पर 05 मिनट का ठहराव करेगी।

ट्रेन संख्या 05633, बीकानेर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन 30 जून को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया सिलीगुडी-अलीपुरद्वार-सामुकतला होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलीपुरद्वार स्टेशन पर 05 मिनट का अतिरिक्त ठहराव करेगी।

ट्रेन संख्या 05909, डिबू्रगढ़-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन 30 जून को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया न्यूकोचविहार-माथाभांगा-रानीनगर जलपाईगुडी होकर संचालित होगी, परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन मैनागुडी स्टेशन पर 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव करेगी।

Preview YouTube video इच्‍छाशक्ति और हिम्‍मत से नौ साल का हुआ अभय इंडिया : देवीसिंह भाटी (पूर्व मंत्री)

Preview YouTube video अभय इंडिया में मिलती है कंन्फर्म खबरें : रमेश कुमार अग्रवाल (कालू)

Preview YouTube video कोरोना संकटकाल में अभय इंडिया ने दी सटीक खबरें : ओमप्रकाश जोशी

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!