Hometrendingरेलवे: रेवाड़ी अनारक्षित ट्रेन के समय में बदलाव...

रेलवे: रेवाड़ी अनारक्षित ट्रेन के समय में बदलाव…

बीकानेरabhayindia.com उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल से 6 मार्च को प्रस्तावित रेवाड़ी-बीकानेर अनारिक्षत ट्रेन संख्या 04789-04790 के रेवाड़ी से रवाना होने के समय में परिवर्तन किया गया है।

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार यह ट्रेन 06 मार्च से आगामी आदेश तक रेवाड़ी से सुबह 04:35 बजे की जगह 04:30 बजे रवाना होकर दोपहर 01:20 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वहीं 06 मार्च से आगामी आदेश तक बीकानेर से दोपहर 02:10 बजे रवाना होकर रात 11:00 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन डहीना जैनाबाद, महेन्द्र गढ़, लोहारू, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़ मार्ग से होकर सभी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 08 साधारण व 02 एसएलआरडी सहित कुल 10 कोच होंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular