Hometrendingआय बढ़ाने के प्रयास में जुटा है रेलवे, बोले सीनियर डीसीएम, देखें...

आय बढ़ाने के प्रयास में जुटा है रेलवे, बोले सीनियर डीसीएम, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे माल ढुलाई से आय बढ़ाने के प्रयास में जुटा है। इसके लिए बीकानेर में व्यापारियों के साथ लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं।

यह कहना है  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र मीणा का। ‘अभय इंडिया’ के साथ बातचीत में मीणा ने बताया कि रेलवे ने वर्ष 2024 तक अपनी माल यातायात को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है।

Preview YouTube video आय बढ़ाने के प्रयास कर रहा है रेलवे : जितेंद्र मीणा

इसके लिए जोनल एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, इसके लिए रेलवे पारंपरिक माल ढुलाई तंत्र को मजबूत किया गया है। उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हे रेलवे के आकर्षक योजनाओं से अवगत कराएगा।

होगा स्टेशन का विस्तार…

बीकानेर रेलवे स्टेशन के विस्तार के सवाल पर मीणा ने बताया कि फिलहाल कोरोना संक्रमण के चलते निर्माण कार्य बंद था। आने वाले दिनों में कई तरह के कार्य होने है, इससे प्लेटफार्म का विस्तार किया जाएगा। लालगढ़ स्टेशन पर भी विकास कार्य होंगे।

आगामी आदेश तक रद्द…

ट्रेनों का संचालन रद्द को लेकर वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक ने कहा कि रेल मंत्रालय से फिलहाल यही निर्देश है कि आगामी आदेशों तक जो ट्रेनें रद्द है वो रद्द रहेगी, लेकिन इसको लेकर अभी तक किसी तरह की तिथि नहीं आई है। फिलहाल 12 अगस्त तक तो रद्द है ही।

दो ट्रेनें ही संचालित…

बीकानेर से यात्री ट्रेनों के संचालन के सवाल पर मीणा ने बताया कि फिलहाल बीकानेर से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन चल रही है और दिल्ली के लिए एक ट्रेन सप्ताह तीन दिन चलती है। इसके अलावा कोई यात्री ट्रेन का संचालन फिलहाल नहीं हो रहा है।

 बरत रहे पूरी सावधानी…

स्टेशन पर कैमरे लगाने की योजना पर वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक ने कहा कि कोविड-19 को लेकर रेलवे पूरी तरह से सावधानी बरत रहा है। जल्द ही बीकानेर मंडल के पांच स्टेशनों पर सर्विलांस कैमरें लगाए जाएंगे, इसका काम प्रगति पर है। फिलहाल यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग की जाती है। ट्रेनों को सेनेटाइज्ड किया जा रहा है। प्लेटफार्म पर सरकारी दिशा-निर्देशों की पालना की जा रही है।

By-Ramesh Bissa

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!