Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरेलवे : हरिद्वार-श्रीगंगानगर ट्रेन इन स्टेशनों के मध्य रहेगी आंशिक रद्द...

रेलवे : हरिद्वार-श्रीगंगानगर ट्रेन इन स्टेशनों के मध्य रहेगी आंशिक रद्द…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर रेलवे की आोर से अम्बाला मण्डल के अम्बाला-सहारनपुर रेलखण्ड के बीच में 08 जुलाई को अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य कारण रेल यातायात प्रभावित होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04711, हरिद्वार-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन जो 08 जुलाई को हरिद्वार के स्थान पर अम्बाला से श्रीगंगानगर तक संचालित होगी, यह ट्रेन हरिद्वार-अम्बाला कैंट स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी तरह से ट्रेन संख्या 04712, श्रीगंगानगर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 08 जुलाई को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह ट्रेन अम्बाला कैंट स्टेशन तक ही संचालित होगी, यह ट्रेन अम्बाला कैंट-हरिद्वार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!