Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingरेल महाप्रबन्धक ने दिया स्वास्थ्य का मंत्र...

रेल महाप्रबन्धक ने दिया स्वास्थ्य का मंत्र…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  उत्तर पश्चिम रेलवे अधिकारी क्लब, जगतपुरा पर फिट इंडिया साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। फिट इंडिया मिशन के तहत किए जा रहे इस आयोजन में लगभग 100 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ले. शशि किरण के अनुसार रेलमंत्रालय के निर्देशानुसार फिट इंडिया अभियान के तहत 7 से 31 दिसम्बर तक फिट इंडिया साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय, जयपुर मण्डल एवं अजमेर मण्डल के उदयपुर सिटी में फिट इंडिया साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

मुख्यालय स्तर पर फिट इंडिया साइक्लोथॉन कार्यक्रम उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ की ओर से किया गया जिसे उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक आनन्द प्रकाश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस साइक्लोथॉन में हिस्सा लेकर अन्य रेल अधिकारियों व कर्मचारियों में स्वास्थ्य के साथ-साथ आनन्दित रहने का मंत्र दिया।

उन्होंने कहा कि साईक्लिंग के माध्यम से कोविड-19 के समय में सोशल डिस्टेनसिंग का पालन भी कर सकते है। फिट इंडिया साइक्लोथॉन में यशा प्रकाश -अध्यक्षा, उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, सुधीर गुप्ता-प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, सतीश कुमार-वरि. उपमहाप्रबन्धक, विवेक गुप्ता -महासचिव, खेलकूद संघ सहित रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!