Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingरेलवे : श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन के स्टेशन में बदलाव, अब यह श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज...

रेलवे : श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन के स्टेशन में बदलाव, अब यह श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज के बीच होगी संचालित…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे की ओर से श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर ट्रेन के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई से श्रीगंगानगर से रात 08:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:05 बजे तिलकब्रिज पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04728, तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई से तिलकब्रिज से शाम 05:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

बीकानेर Abhayindia.com राज्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था को और सुविधाजनक किया गया है। अब से माह जुलाई 2021 एवं इसके बाद के वेतन भुगतान की व्यवस्था के तहत स्वत: बिल तैयार करने की व्यवस्था आईएफएमएस पर आरम्भ कर दी गई है।

अधिकारी-कर्मचारी अपनी एम्पलोइ लोगिंग से अपना डाटा एवं कटौतियां सही कर रिक्वेस्ट 10 तारीख तक अपने आहरण अवितरण अधिकारी को ऑन लाइन प्रेषित करेंगे। सभी आरहरण वितरण अधिकारी प्रत्येक माह की 10 से 15 तक तारीख तक ऑन लाइन प्राप्त रिक्वेस्ट की जांच कर, डाटा को अधिकृत करेेंगे।

यह जानकारी जिला कोषाधिकारी गौरी शंकर राकांवत ने दी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत कोषालय के अधीनस्थ समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश दिए है।

उन्होंने बताया कि ओटो सेलरी प्रोसस की व्यवस्था माह जुलाई 2021 पेड अगस्त 2021 के वेतन भुगतान से लागू की गई है। समस्त आहरण वितरण अधिकारी पे-मैनेजर पर अपनी सही जानकारी अंकित करें और उन्हें सही मोबाईल नम्बर भी दर्ज करवाना अनिवार्य होगा।

राकांवत ने बताया कि सभी आहरण वितरण अधिकारी को अपने अधीनस्थ कार्मिकों के वेतन आहरण बाबत पे-मैनेजर पर मास्टर डाटा सही होने की पूर्ण जॉच करनी होगी। बिल के मास्टर डाटा में संबंधित आहरण वितरण अधिकारी प्रत्येक माह की 01 से 15 तक वॉंछित संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद स्वत: वेतन बिल बनने की प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी व अगले माह की उक्त तिथि के अन्दर ही परिवर्तन किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी अपनी स्वयं की आईडी से आयकर, जीपीएफ की कटौती के प्रस्ताव डीडीओ को 01 से 10 तारीख तक भिजवा सकता है, जिसे डीडीओ 11 से 15 तारीख तक स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करेगा। डीडीओ उक्त कटौतियों को स्वयं के स्तर पर भी संशोधित कर सकते है।

उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था में अब बिल नम्बर आंवटित नहीं किये जायेगें, सैलरी प्रोसेस नहीं करनी होगी, बिल डीडीओ एवं ट्रेजरी फारवर्ड करने की भी आवश्यकता नहीं है एवं बिलो पर डिजिटल हस्ताक्षर नहीं करने है। उन्होंने बताया कि किसी भी कर्मचारी को किसी कारण से वेतन भुगतान नहीं करना है, तो उसके लिए प्रत्येक माह की 15 तारीख तक सिस्टम पर स्टाप पेमेन्ट करना होगा एवं कारण का निराकरण नहीं होने तक कर्मचारी का वेतन स्वत: प्रोसस नहीं हो सकेगा।

रांकावत ने बताया कि किसी कारण से रोके गए वेतन का भुगतान करना है तो इसके लिए अन्य सैलरी रिक्वेस्ट में 23 तारीख से (ऑटो सैलरी प्रोसेस) की कार्यवाही आहरण वितरण अधिकारी कर सकेगें।

बीकानेर Abhayindia.com जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने के दौरान गुरूवार को शोभाणा -भादला रोड पर ग्राम शोभाणा तहसील नोखा में संचालित एक बायो डीजल पंप का निरीक्षण किया।

मौके पर जांच करने पर उक्त पंप का बायोफ्यूएल प्राधिकरण जयपुर से पंजीयन होना नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि उपस्थित सेल्समैन से दस्तावेज मांगे जाने पर किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, जिससे प्रथमदृष्टया यह पंप अवैध संचालित लगा। उन्होंने बताया कि शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग नवीन जैन के अनुसार जिले में अवैध बॉयो डीजल पंप पाए जाने पर सीज करने की कार्यवाही के निर्देश दिए हुए हैं।

दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर शोभाणा में संचालित विष्णु फ्यूल सेंटर को सील किया गया । मौके पर भंडारित प्रोडक्ट के सैंपल लिए गए जिसको प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। इस कार्यवाही में प्रवर्तन निरीक्षक योगेश चौधरी भी शामिल थे।

बीकानेर Abhayindia.com जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बनी सहायक कर्मचारियों की अस्थायी पात्रता, स्थायी पात्रता एं चयन सूचियों की जांच की मांग को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की ओर से दिया जा रहा धरना गुरुवार को छठे दिन भी जारी रहा।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे संभागध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने रोष जताते हुए कहा कि सहायक कर्मचारियों की अस्थायी पात्रता, स्थायी पात्रता एवं चयन सूचियों की जांच के मुद्दे को लेकर 21 से 30 जून तक संभागीय आयुक्त कार्यालय के आगे धरना दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आगे शुरू किया गया है, समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई, पदोन्नति नहीं दी गई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष धरना दिया जाएगा।

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में उच्च शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने पुराने नियमों में बदलाव किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में राजस्थान शैक्षिक राज्य और अधीनस्थ सेवा नियम 2021 को मंजूरी दी गई है। सरकार की ओर से किए गए नियमों में बदलाव के बाद प्रदेश में शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी, शिक्षक संगठन लंबे समय से इसकी मांग उठा रहे थे।

बीते कई साल से प्रक्रियाधीन शिक्षा सेवा नियमों को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृत कर दिया गया है। इस स्वीकृति के साथ ही शिक्षा विभाग के नियम 50 साल बदल गए हैं.

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार नए सेवा नियमों से कई संवर्ग में रुकी हुईं पदोन्नतियां हो सकेंगी। विभाग में कार्यरत चार लाख से अधिक कार्मिकों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं, शिक्षा विभाग को उच्च पदों पर अधिकारी मिल सकेंगे।

इससे स्कूल और कार्यालय के शैक्षिक, प्रशासनिक और निरीक्षण कार्य को गति मिलेगी और पुराने सेवा नियमों की विसंगतियां दूर की जा सकेगी।

बीकानेर Abhayindia.com जिले में कोरोना निचले पायदान पर आ गया है।

सीएमएचओ डॉ.ओपी चाहर के अनुसार गुरुवार को 766 सेम्पल हुए थे, इसमें दो नए मरीज सामने आए हैं।

8 जुलाई की दैनिक रिपोर्ट पर नजर..

कुल सेम्पल-766
पॉजिटिव- 02
रीकवर- 4
कुल एक्टिव केस- 25
कोविड-केयर सेंटर-00
हॉस्पिटल-19
होम क्वारेन्टइन-06
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 02
माइक्रो कंटेनमेंट-१

बीकानेर Abhayindia.com सदर थाना क्षेत्र में दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग हुई।

इस दौरान दो जने घायल हो गए, जिन्हें ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस के एएसआई तनेराव सिंह के अनुसार दो गुटों में आपसी पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ, इस दौरान गोली भी चली, इस बीच एक जने के कमर में और दूसरे के घुटने में चौट लगी है।

दोनों को ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। घायलों के बयान होने पर पूरा मामला सामने आएगा। गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!