Hometrendingरेल कार्मिकों ने काला मास्क लगाकर किया विरोध प्रदर्शन ...

रेल कार्मिकों ने काला मास्क लगाकर किया विरोध प्रदर्शन …

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओंं का निदान नहीं हो रहा है। खासकर इंजीनियरिंग विभाग के अधीन आने वाले रेलवे आवासों की मरम्मत लंबे अर्से नहीं हुई।

 

इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पालाइज यूनियन ने हालातों को लेकर रोष जताया है। मंगलवार को यूनियन के बैनर तले रेल कार्मिकों ने संगठन के मंडल मंत्री अनिल व्यास के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के आगे काले मास्क लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

मंडल मंत्री अनिल व्यास ने रोष जताते हुए कहा कि रेल कार्मिक जिन आवसों में रहते हैं उनकी सार-संभाल नहीं ली जा रही है, इसके परिणाम स्वरूप हाल ही में महाजन में आवास की छत्त का प्लास्टर एक कार्मिक पर जा गिरा था, जिससे उसके चोटें भी आई। कर्मचारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि ऐसे आवास कई है, जो जर्जर हालात में है, लेकिन रेलवे उनकी सुध नहीं ले रहा है। यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि समय रहते यदि रेलवे ने समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

…बारिश में होगी मुश्किल

रेल कर्मचारियों को इस बात का भय सता रहा है कि बारिश के मौसम में जर्जर आवासों में रहना मुश्किल भरा होगा। मंडल रेल कार्यालय पर हुए प्रदर्शन में मनोज के बिस्सा, बृजेश ओझा, गणेश वशिष्ट, मोहम्मद सलीम कुरेशी, शशिकांत, भैरुंरतन पुरोहित, महावीर गुर्जर, फिरोज खान, पवन कुमार, आनंद मोहन, लालचंद इनखिया आदि शामिल हुए।

यहां भी प्रदर्शन

यूनियन के तहत सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, रतनगढ़, चूरू, हिसार, सिरसा, बठिण्डा स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Preview YouTube video बीकानेर में हेलीकॉप्टर से दवा का छिड़काव, टिड्डी दल का सफाया

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!