Monday, May 20, 2024
Hometrendingट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रेगुलेट रहेगी

ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रेगुलेट रहेगी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-हिसार रेल मार्ग पर स्थित हांसी स्टेशन नॉन  इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दिनांक 15.06.2023 से 21.06.2023 तक ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

बीकानेर मंडल पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी…
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 04574 लुधियाना -भिवानी रेलसेवा दिनांक 15.06.23 से 21.06.23 तक लुधियाना से प्रस्थान कर हिसार तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा  हिसार-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04571, भिवानी-धुरी  रेलसेवा  दिनांक 15.06.23 से 21.06.23 तक भिवानी के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा भिवानी हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 04782, रेवाड़ी-बठिण्डा रेलसेवा, दिनांक 18.06.23 से 21.06.23 तक रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी, वह भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा भिवानी-बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 04781, बठिण्डा-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 18.06.23 से 21.06.23 तक भिवानी स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेग्यूलेट रेलसेवाएं…
1. गाड़ी संख्या 19791, जयपुर-हिसार रेलसेवा, दिनांक 18.06.23 से 20.06.23 तक हिसार  स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19791, जयपुर-हिसार रेलसेवा, दिनांक 21.06.23 को हिसार स्टेशन पर 60 मिनट रेगुलेट रहेगी।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular