Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जुए के ठिकाने पर दबिश, 10...

बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जुए के ठिकाने पर दबिश, 10 गिरफ्तार, 75 हजार रुपए से ज्‍यादा बरामद…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दस जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 75102 रुपए बरामद किए है। इनके खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत सिंह ने बताया कि बीती रात मदीना मस्जिद के पीछे मोहल्ला चौबदारान की गली में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर ताश के पत्‍तों पर दांव लगा रहे दस जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें भुट्टों का बास निवासी इकरामुद्दीन, मोहल्ला व्यापारियान निवासी उस्मान गनी, गैरसरियों का मोहल्ला निवासी अब्दुल कलाम, भिश्तियों का मोहल्ला निवासी सरफराज अली, चुंगी चौकी बंगला नगर निवासी अशरफ, मोहल्ला चौबदारान निवासी शकील खां, नायकों का मोहल्ला चौखूंटी फाटक निवासी मोहम्मद इकबाल, डूडी सिपाहियों का मोहल्ला निवासी शेखावत अली, खड़गावतों का मोहल्ला निवासी मंजूर अहमद, फड़ बाजार निवासी चोरु खान शामिल है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!