Saturday, April 27, 2024
Hometrendingराहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार पर बोला हमला, हिंदू और हिंदुत्‍ववादी को लेकर...

राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार पर बोला हमला, हिंदू और हिंदुत्‍ववादी को लेकर कही ये बात…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को जयपुर में महंगाई को लेकर कांग्रेस की महारैली में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पूरा देश चारपांच उद्योगपतियों के हाथ में है। हर संस्थान एक संगठन के हाथ में है। मंत्रियों के ऑफिस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ओएसडी हैं। देश को जनता नहीं चला रही है, तीनचार पूंजीपति चला रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री उनके काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि रैली में सोनिया गांधी भी शामिल हुईं, लेकिन उन्होंने भाषण नहीं दिया।

रैली में राहुल गांधी ने कहा कि दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता। हर शब्द का अलग मतलब होता है। देश की राजनीति में आज दो शब्दों के मतलब अलग हैं। एक शब्द हिंदू दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी। ये एक चीज नहीं है, ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है। मैं हिंदू हूं, लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे और नाथूराम गोडसे हिंदुत्ववादी थे।हिंदू और हिंदुत्ववादी में फर्क होता है। हिंदू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए, फिर भी हिंदू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्य रहा। पूरी जिंदगी वो सच को ढूंढने में निकाल देता है। जबकि हिंदुत्ववादी पूरी जिंदगी सत्ता को ढूंढने और सत्ता पाने में निकाल देता है। वह सत्ता के लिए किसी को भी मार देगा। हिंदू का रास्ता सत्याग्रह होता है और हिंदुत्ववादी का रास्ता सत्ताग्रह होता है।राहुल ने कहा कि देश की सरकार कहती है कि कोई किसान शहीद ही नहीं हुए। मैंने पंजाब के लिए, हरियाणा से नाम लिए, पांच सौ लोगों की लिस्ट संसद में दी। उनसे कहा कि पंजाब की सरकार ने कंपनसेशन दिया है, आप भी दीजिए। उन्होंने नहीं दिया। उन्‍होंने कहा कि आप सब हिंदू हो, हिंदुत्ववादी नहीं। ये देश हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं। आज देश में दर्द है, महंगाई है तो ये काम आज हिंदुत्ववादियों ने किया है। उन्हें किसी भी हालत में सत्ता चाहिए। 

भूल गए कि चन्नी नहीं आए

भाषण के दौरान राहुल गांधी भूल गए कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रैली में नहीं आए हैं। वे बारबार चन्नी की मौजूदगी बताते रहे। उन्‍होंने दो बार चन्नी का नाम पुकारा, फिर सोनिया गांधी और अशोक गहलोत ने इशारा करके उन्हें बताया कि चन्नी रैली में नहीं आए हैं।

प्रियंका ने भी बोला हमला….

रैली में प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा किकेंद्र सरकार जनता के लिए काम नहीं कर रही है। यह सिर्फ गिनेचुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। केंद्र की सरकार झूठ, लालच और लूट वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि मोदी पर्यटन में व्यस्त हैं। उन्होंने दुनिया घूम ली, लेकिन दिल्ली में किसानों से बातचीत करने नहीं जा पाए। भाजपा कहती है कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ। मैं चुनौती देती हूं कि एक कोई संस्थान ऐसा बता दें, जो शिक्षा के लिए भाजपा ने इन सात सालों में बनाया है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तो भाजपा के लोग जाति, धर्म, चीनपाकिस्तान की बात करने लगते हैं। जब चुनाव हों तो इस भाजपा की सरकार से जवाब मांगें। उनसे पूछें कि आपने लोगों के लिए क्या किया है? किसान को देने के लिए पैसा नहीं है तो हजारों करोड़ का विमान क्यों खरीदा गया? उन्होंने कहा कि यह लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह भाजपा सरकार से जवाब मांगें।

गहलोत ने भी लिया आड़े हाथों

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तमाम राज्य सरकारें वित्तीय संकट में हैं, केंद्र चुप है। विकास होगा राज्य सरकारें करेंगी। संकट आएगा, राज्य पार पा सकते हैं। कोरोना का संकट आया, राजस्थान सिरमौर रहा। नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री के पत्र का जवाब नहीं देते हैं। यह सरकार घमंड से चल रही है।

पायलट ने कहानहीं तो सरकार को हटा देगी

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि जयपुर की इस रैली से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हम इस सरकार को मजबूर करेंगे कि या तो वह मंहगाई कम करे, नहीं तो जनता सरकार को हटा देगी। उन्होंने कहा कि हम एकजुटता के साथ ही देश के सामने मौजूद चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular