Hometrendingराहुल ने मांगी माफी, कहा- आपको आदर नहीं मिला, इसलिए मांग रहा...

राहुल ने मांगी माफी, कहा- आपको आदर नहीं मिला, इसलिए मांग रहा हूं माफी

AdAdAdAdAdAdAdAd

अजमेर (अभय इंडिया न्यूज) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां कायड़ विश्राम स्थल पर आयोजित सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन में  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पहला काम सेवादल से माफी मांगने का कर रहा हूं. माफी इसलिए मांग रहा हूं कि जो आदर कांग्रेस में सेवादल को मिलना चाहिए वह नहीं मिला। 

राहुल ने आगे कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस का फस्र्ट लाइन ऑफ डिफेंस सेवादल है। सेवादल हमारा सबसे जरूरी संगठन है, इसलिए सेवादल को जो आदर मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और विधायक से मिलना चाहिए वह मिलेगा। राहुल ने यह भी कहा कि सेवादल में नए लोगों को जोडऩा होगा। देश में आरएसएस नफरत फैलाती है और बांटने का काम करती है. वह जाति को जाति से, धर्म को धर्म से और प्रदेश को प्रदेश से लड़ाती है। राहुल ने कहा वो जहां नफरत फैलाएं आप वहां प्यार बांटिए।

बीकानेर : युद्धाभ्यास के दौरान कर्नल की गोली लगने से मौत

पुलवामा में फिदायीन हमला, 30 जवान शहीद, मोदी ने कहा बेकार नहीं जाएगी शहादत

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular