Sunday, December 14, 2025
Hometrendingएसी, फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स के साथ टेली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर सीखाने के त्रैमासिक...

एसी, फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स के साथ टेली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर सीखाने के त्रैमासिक शिविर का आयोजन शीघ्र

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रोटरी क्लब बीकानेर की ओर से संचालित रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तहत यूवाओ तथा युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एयर कंडीशन रिपेयर का त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर, टेली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ जर्मन लैंग्वेज सीखाने का एक माह का नए बैच शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीन दयाल व्यास एवं रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संयोजक रोटेरियन मनीष तापड़िया ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के लिए युवाओं से अग्रिम रूप से आवेदन मांगे गए हैं। रोटरी क्लब, सादुल गंज, बीकानेर में सुबह 9:00 बजे से 11:00 तक इन सभी कोर्स के फॉर्म उपलब्ध है तथा 94149 69054, 94141 43951 एवं 94141 42799 नंबर पर व्हाट्सएप संदेश प्रेषित करके आवेदन पत्र प्राप्त किये जा सकते हैं। उपरोक्त फॉर्म भरकर रोटरी क्लब में 11 जुलाई तक प्रपत्र जमा करवाए जा सकते है। प्राप्त आवेदन में से सभी विद्यार्थियों का कमेटी द्वारा इंटरव्यू लेकर चयन किया जाएगा तथा चयनित विद्यार्थी रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के द्वारा आगामी 12 जुलाई से प्रारंभ होने वाले बैच में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

एयर कंडीशन रिपेयर एवं मेंटेनेंस के कोर्स के प्रशिक्षक नंदकिशोर व्यास के निर्देशन में रोटरी क्लब, बीकानेर सादुल गंज में करवाया जाएगा। टेली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का 3 माह का यह कोर्स टेली कंपनी के अधिकृत केंद्र मनीमुंसी जय नारायण व्यास कॉलोनी में प्रशिक्षक सीए मुदित कोठारी होंगे।

क्लब सचिव रोटेरियन आलोक प्रताप सिंह, सहसंयोजक ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि वर्तमान सत्र में यह टैली प्रशिक्षण शिविर का यह नया बैच है तथा अब तक रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तहत इस सत्र में 150 व्यक्ति लाभान्वित हो चुके हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!