Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingपुष्‍करणा सावा-2024 : मोहता चौक में विष्णु रूपी दूल्हों का होगा सम्मान

पुष्‍करणा सावा-2024 : मोहता चौक में विष्णु रूपी दूल्हों का होगा सम्मान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्री पुष्टिकर ब्राह्मण सामूहिक सावा व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों की बैठक मोहता चौक स्थित कार्यालय में रविवार को रखी गई। जिसमें 18 फरवरी को पुष्‍करणा सावा-2024 के अंतगत मोहता चौक स्थित मुख्य मंच से विष्णु रूपी दूल्हों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। समिति संरक्षक जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा ने बताया कि समाजसेवी स्व. शंकरलाल हर्ष द्वारा स्थापित इस संस्था द्वारा हर सावे पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

उन्‍होंने बताया कि मोहता चौक में प्रथम विष्णु रूपी दूल्हे को 11 हजार, द्वितीय को 7 हजार व तृतीय स्थान पर आने वाले विष्णु रूपी दूल्हे को 5 हजार रुपए नगद ईनाम व स्व.शंकरलाल हर्ष स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। वहीं सावे में व्यवस्था में सहयोग करने वाली संस्थाओं का भी सम्मान किया जाएगा। साथ ही दूल्हों को राजअलंकरण यादगार पल देकर भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक एडवोकेट एस. एल. हर्ष, अध्यक्ष ओंकारनाथ हर्ष, दिलीप जोशी, श्रीनारायण आचार्य, शंकर पुरोहित, सुरेन्द्र व्यास, शिवकुमार रंगा, महेश व्यास, मदन हर्ष, एन.डी.रंगा, भरत पुरोहित, गोपाल हर्ष, बलदेव व्यास, के.पी.बिस्सा व हीरालाल हर्ष ने अपने विचार रखे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!