बीकानेर abhayindia.com यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पुणे और भगत की कोठी के बीच में साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गौरव गौड़ के अनुसार ट्रेन संख्या 01090, पुणे-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 जनवरी से अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक रविवार को पुणे से रात 08:10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 04:00बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
यह ट्रेन शिवाजी नगर, लोनावला, कर्जत, कल्याण जं., भिवंडी रोड, बसई रोड, दहानू रोड, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नदियाड, मणिनगर, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., पाली मारवाड व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01089, भगत की कोठी-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी से अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक मंगलवार को भगत की कोठी से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 07:35 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जं., फालना, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, अहमदाबाद, नदियाड, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, दहानू रोड, बसई रोड,, भिवंडी रोड, कल्याण जं., कर्जत, लोनावला व शिवाजी नगर, स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस ट्रेन में सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड के कोच होंगे।
















