Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingजन आधार पोर्टल बंद होने से आमजन के काम अटके, लोगों ने...

जन आधार पोर्टल बंद होने से आमजन के काम अटके, लोगों ने कहा- कोई सुनवाई करने वाला नहीं…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नगर‍ निगम कार्यालय का जन आधार पोर्टल पिछले 10 दिनो से बंद पड़ा है। इससे आमजन के कई काम प्रभावित हो रहे है। इसके बावजूद निगम प्रशासन इस ओर ध्‍यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में पीडित लोगों ने अभय इंडिया को बताया कि जन आधार पोर्टल कब शुरू होगा, इसे लेकर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।

स्‍कॉलरशिप का आवेदन भरने के लिए निगम कार्यालय आए एक व्‍यक्ति ने बताया कि मैं पिछले दस दिनों से निगम कार्यालय के चक्‍कर लगा रहा हूं। लगातार एक ही बात कही जा रही है कि पोर्टल बंद है। बच्चों के स्कॉलरशिप के फार्म के लिए जरूरी आय प्रमाण पत्र वेरीफाई नहीं हो रहे है। जबकि स्‍कॉलरशिप की अंतिम तारीख नजदीक है। निगम प्रशासन का यदि यही ढर्रा रहा तो बच्‍चों को स्‍कॉलरशिप से वंचित रहना पड सकता है।

यही नहीं, पेंशन के लिए बुजुर्ग व्यक्ति, महिलाएं तथा अन्‍य लोग भी निगम की अव्‍यवस्‍था से परेशान हो रहे हैं। उनके भी काम लंबे समय से अटके हुए है। बताया जा रहा है कि विभाग में अधिकारियों की आपसी खींचतान के चलते अव्‍यवस्‍थाओं का आलम हो रहा है। लोगों का कहना है कि किसी अधिकारी के कार्यग्रहण नहीं करने से समूचा काम कैसे प्रभावित हो सकता है, इसके लिए प्रशासन को वैकल्पिक व्‍यवस्‍था करनी चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!