Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन, देखें...

बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात अध्यक्ष विशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नहरी क्षेत्र के किसानों को नियमित पानी देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ढोला मारू के सामने से गुजर रहे मुख्यमंत्री के काफिले को तख्तियों पर मांगे लिखकर तथा तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तथा आपस में धक्का-मुक़्क़ी भी हुई।

बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर विशनाराम सियाग के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल जिसमें जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, भंवर कूकना, संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, प्रवक्ता पूनम चंद भाम्भू शामिल थे, ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन किसानों की मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!