Friday, May 15, 2026
Hometrendingकामकाजी महिलाओं के लिए आवास गृह के लिए संस्थाओं को प्रस्ताव आमंत्रित

कामकाजी महिलाओं के लिए आवास गृह के लिए संस्थाओं को प्रस्ताव आमंत्रित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बजट घोषणा की पालना में जिला मुख्यालय पर कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाना है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। इसके लिए स्वयंसेवी संस्था, संगठन, ट्रस्ट, नगर निकाय अथवा सेवा प्रदाताओं इत्यादि के माध्यम से कामकाजी महिला निवास जिला स्तर पर संचालित किया जाना है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि महिला कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित एवं आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ पंजीकृत इच्छुक संस्था के साथ ‘अभिरूचि की अभिव्यक्ति’ जारी कर आगामी 10 मार्च तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

स्वयंसेवी इच्छुक संस्था अपना आवेदन पत्र विभागीय जिला कार्यालय को प्रेषित कर सकेंगे। आवेदन पत्र, पात्रता एवं शर्ते विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति द्वारा संस्था का अंतिम चयन कर प्रस्ताव अभिशंषा सहित निदेशालय को भिजवाया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!