Friday, May 3, 2024
Hometrendingप्रेरणा प्रतिष्‍ठान का प्रोग्राम : पंकज जोशी अमरकीर्ति शिखर व संजय पुरोहित...

प्रेरणा प्रतिष्‍ठान का प्रोग्राम : पंकज जोशी अमरकीर्ति शिखर व संजय पुरोहित राजरत्न सम्मान से सम्‍मानित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com साहित्य, संगीत, संस्कृति, चिकित्सा एवं समाजसेवा के लिए संकल्पित “प्रेरणा प्रतिष्ठान” द्वारा अजीत फाउंडेशन सभागार में युवा वैज्ञानिक डॉ पंकज जोशी को अमरकीर्ति शिखर सम्मान तथा साहित्यकार संजय पुरोहित को राजरत्न सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मानित विभूतियों को माल्यार्पण, शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र, बहुमान पत्र, साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि सम्मानित प्रतिभाएं विज्ञान और साहित्य साधना की मिसाल है। विशिष्ठ अतिथि लघुकथाकार अशफ़ाक कादरी ने कहा कि सम्मानित विभूतियों पर हमे गर्व है। अध्यक्ष कवि कथाकार कमल रंगा ने कहा कि सम्मानित विभूतियों ने अपनी साधना से नगर का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेम नारायण व्यास ने संस्था के 38 वर्षो की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संयोजक बाबूलाल छंगाणी ने स्व. अमरदत्त व्यास और स्व. डॉ राजनारायण व्यास की स्मृति में प्रदत्त सम्मान की जानकारी दी। कार्यक्रम में संपादक, व्यंग्यकार डॉ अजय जोशी ने स्वागत उदबोधन प्रस्तुत किया। कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार, खेल लेखक आत्माराम भाटी ने सम्मान पत्र का वाचन किया। वरिष्ठ कवि जुगल किशोर पुरोहित, कवि कथाकार मनीषा आर्य सोनी ने बहुमान पत्रों का वाचन किया। संस्था अध्यक्ष प्रेम नारायण व्यास, विप्लव व्यास, दीपक व्यास, अविनाश व्यास, ओम प्रकाश बोड़ा, दुर्गा शंकर आचार्य ने अमरकीर्ति शिखर सम्मान की राशि भेंट की। कार्यक्रम में सम्मानित डॉ पंकज जोशी तथा संजय पुरोहित ने अपनी सृजन यात्रा साझा की।

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना पंडित अभय व्यास ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में योगेन्द्र पुरोहित, डॉ कृष्णा आचार्य, संजय श्रीमाली, कासिम बीकानेरी, डॉ चेतना आचार्य, डिंपल पुरोहित, शकूर बीकानवी, अहमद बशीर सिसोदिया, महेश कुमार जोशी, सुनील मोदी, गिरिराज पारीक साक्षी बने। कार्यक्रम में विप्लव व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular