Friday, May 15, 2026
Hometrendingप्राध्यापक-स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2022, विषयों की पात्रता जांच में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को...

प्राध्यापक-स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2022, विषयों की पात्रता जांच में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से प्राध्यापक-स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत आयोजित जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं संस्कृत विषयों की काउंसलिंग में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त विषयों की विचारित सूची क्रमशः 5, 6 तथा 12 अप्रेल, 2023 को जारी की गई थी। इन सूचियों में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए काउंसलिंग का आयोजन 26 जून से 28 जून 2023 तक किया गया था। काउंसलिंग के दौरान अनुपस्थित रहे उक्त 3 विषयों के अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए 11 जुलाई 2023 को उपस्थित होने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। पात्रता जांच के लिए अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को पृथक से एसएमएस एवं पत्र के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!