Hometrendingप्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 : अभ्यर्थियों को विस्तृत ऑनलाइन...

प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 : अभ्यर्थियों को विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने का अंतिम अवसर

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भूगोल एवं संस्कृत विषयों के लिए पहले जारी की गई विचारित सूची में सम्मिलित ऐसे अभ्यर्थियों, जिन्होंने प्रदत्त अवसरों के उपरांत भी विस्तृत ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा नहीं किया था, को इस संबंध में अंतिम अवसर दिया गया है।

ये अभ्यर्थी 16 से 18 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे) तक अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। संबंधित अभ्यर्थियों को इस हेतु जरिए एसएमएस भी सूचित किया जा रहा है। उक्त अवधि में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए परिणाम प्रक्रिया में विचारित नहीं किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular