Hometrendingराजस्‍थान में चुनावी प्रचार के लिए प्रियंका की डिमांड, गहलोत-पायलट-डोटासरा भी पसंद

राजस्‍थान में चुनावी प्रचार के लिए प्रियंका की डिमांड, गहलोत-पायलट-डोटासरा भी पसंद

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव का प्रचार अब जोर पकडने लगा है। इस बीच, कांग्रेस के नेताओं के भी चुनावी दौरे शुरू होने जा रहे हैं। कांग्रेस में चुनावी सभा को लेकर सबसे ज्‍यादा डिमांड प्रियंका गांधी की हो रही है। इसे देखते हुए प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए जल्‍द ही राजस्‍थान आ सकती है।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी आगामी 15 से 17 अप्रैल के बीच अलवर आएंगी। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा कई और लोकसभा सीटों पर भी प्रियंका गांधी को बुलाने की डिमांड हो रही है। प्रियंका गांधी के अलावा राजस्‍थान में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की सभाओं की भी मांग है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular