Thursday, June 25, 2026
Hometrendingयूपी चुनाव के बीच जयपुर आ रही हैं प्रियंका गांधी, निकाले जा...

यूपी चुनाव के बीच जयपुर आ रही हैं प्रियंका गांधी, निकाले जा रहे ये सियासी मायने…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर दौरे पर आ रही हैं। यूपी चुनाव के बीच प्रियंका के यहां आने का कार्यक्रम 7 मार्च को प्रस्तावित है।

बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला मैराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जयपुर दौरा बन रहा है। आपको बता दें कि पार्टी महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का यह दूसरा जयपुर दौरा होगा। इससे पहले प्रियंका गांधी बीते दिसंबर माह में विद्याधर नगर में आयोजित हुई किसान रैली में शामिल होने जयपुर आई थी। प्रियंका के जयपुर दौरे के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी से ही महिला मतदाताओं को रिझाने के प्रयास भी किए जाएंगे, जिस प्रकार से प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट में बड़ी भागीदारी दी थी और लड़की हूं लड़ सकती हूं का स्लोगन भी दिया था तो उसी को अब राजस्थान में भुनाने की तैयारी चल रही है। यह भी खबर है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तैयार किए गए इंदिरा शक्ति एप की लॉन्चिंग भी जयपुर में 8 मार्च को हो सकती है।

राजस्‍थान : तीन नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने पर उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने उठाए सवाल….

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्‍ला ने कहा- समायोजित शिक्षाकर्मियों के पेंशन मामले में सीएम से करेंगे बात…

बीकानेर : यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की सहायता के लिए ई पोर्टल लॉन्च…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!