बीकानेरabhayindia.com रोडवेज बीकानेर आगार के नवनियुक्त मुख्य प्रबंधक सुधीर दीक्षित ने कहा है कि अवैध वाहनों पर अंकुश लगवाना ही उनकी प्राथमिकता में है। सोमवार को ‘अभय इंडिया’ के साथ बातचीत में सुधीर दीक्षित ने माना कि अवैध वाहनों, निजी बसों से रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित नियमानुसार रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप जो नो पार्किंग जॉन घोषित है, उनमें अवैध वाहनों, लोक परिवहन व निजी बसों का जमावड़ा नहीं रहे, इसके लिए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग का सहयोग लिया जाएगा। गौरतबल है कि बीकानेर में रोडवेज के मुख्य प्रबंधक के पद पर सुधीर दीक्षित ने हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है, दीक्षित जयपुर से आए है। वहीं निवर्तमान प्रबंधक इंद्रा गोदारा का तबादला सीकर हो गया है।
…ताकि नहीं हो कोई संक्रमित
लगातार फैल रहे कोरोना संक्रमण के सवाल पर दीक्षित ने कहा कि रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों और चालक, परिचालकों को संक्रमण से बचाने के लिए रोडवेज पूरी तरह से सतर्क है। जो भी बस यात्रियों को लेकर रवाना होती है, उसको पहले पूरी तरह से सेनेटाइज्ड किया जाता है, जो बस सफर से आती है, उसको फिर से दवा का स्प्रे किया जाता है। चालक व परिचालक बिना मास्क के बस नहीं चलाते, हाथों में भी दस्तानें रखते हैं। स्टैण्ड पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है, उसके बाद ही बस में बिठाया जाता है, रास्ते में जो यात्री उतरता है, उसके स्थान पर नया यात्री बैठे इससे पहले सेनेटाइज किया जाता है।
यात्रीभार में गिरावट
रोडवेज प्रबंधक ने माना कि अभी कोरोना के चलते रोडवेज के यात्रीभार में गिरावट आ रही है। लोग सफर करने से परहेज कर रहे हैं।