Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग में डीपीसी का रास्‍ता साफ होने की तैयारी, इधर- धरना...

शिक्षा विभाग में डीपीसी का रास्‍ता साफ होने की तैयारी, इधर- धरना और वार्ताओं का दौर जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रिव्यू एवं नियमित डीपीसी एवं काउन्सलिंग से पदस्थापन की मांगों के लेकर अनिश्चितकालीन धरना 47वें दिन जारी रहा। वहीं, आज शिक्षा निदेशक एवं शिक्षा सचिव के बीच वार्ता भी हुई। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने आज पुनः शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से की मुलाकात। आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने अवगत कराया कि आज शिक्षा सचिव श्रीकृष्ण कुणाल से चर्चा हो चुकी है, निदेशालय का पत्र शिक्षा ग्रुप-2 से कार्मिक विभाग को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है, कार्मिक विभाग द्वारा स्वीकृति जारी होते ही डीपीसी का कार्य शुरू हो जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरने के दबाव के कारण संघ की मांगों पर उच्च स्तरीय हलचल बढ़ गई है, सम्भवतः सोमवार-मंगलवार तक निर्णय हो जायेगा। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में जितेन्द्र गहलोत, राधेश्याम थानवी फलौदी, दिनेश कुमार फलौदी धरने पर बैठे तथा समर्थन में राजेश व्यास पारीक, बसन्त राय, शशि कुमार चौधरी, नारायण दास रंगा, कैलाश ओझा, बंशीलाल जोशी, रामसिंह सिसोदिया, शरद चौधरी, जगदीश सुथार आर.सी. बाल्मिकी (चन्द्र हिन्दुस्तानी), प्रवीण गहलोत आदि शामिल रहे।
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!