Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी, चार अहम बिल होंगे पास

राजस्‍थान विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी, चार अहम बिल होंगे पास

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि एक सितंबर से सत्र शुरू हो जाएगा। कानून और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा है कि विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर स्पीकर से दो बार चर्चा हो चुकी है। मुख्‍यमंत्री से भी चर्चा हो चुकी है। जल्द इस पर फाइनल फैसला हो जाएगा।

आपको बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च तक चला था, इसके बाद बजट सत्र का सत्रावसान कर दिया गया था। छह महीने के भीतर विधानसभा का सत्र बुलाया जाना जरूरी होता है। सितंबर के आखिर में छह महीने पूरे हो रहे हैं। छह महीने की अवधि पूरी होने से पहले ही सत्र बुलाने की तैयारी है। विधानसभा का मानसून सत्र 7 से 10 दिन तक चल सकता है। जानकारी के अनुसार, संसदीय कार्य विभाग विधानसभा सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जल्द राज्यपाल के पास फाइल भेजी जाएगी। राज्यपाल से मंजूरी के बाद विधानसभा से अधिसूचना जारी होगी।

आपको यह भी बता दें कि सत्र के दौरान कई अहम बिल पास करवाए जा सकते हैं। चार विधेयक बजट सत्र में विधानसभा में पेश किए जा चुके हैं, जिन्हें पारित करवाया जाना बाकी है। तीन बिल प्रवर समिति के पास हैं, जिन रिपोर्ट आनी बाकी है। राजस्थान कोचिंग सेंटर रेगुलेशन बिल, राजस्थान भू राजस्व संशोधन विधेयक और राजस्थान भूजल प्राधिकरण विधेयक पिछले बजट सत्र में प्रवर समिति को भेजे गए थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular