Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरअभिषेक के साथ शुरू हुई हिन्दू धर्मयात्रा की तैयारियां

अभिषेक के साथ शुरू हुई हिन्दू धर्मयात्रा की तैयारियां

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। आगामी 18 मार्च को हिन्दू नव वर्ष पर होने वाली धर्मयात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित किराड़ूओं की बगीची कर्णेश्वर महादेव मन्दिर में सहस्त्रधारा अभिषेक के साथ आगाज किया गया। इस अवसर पर वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास ने सपत्निक विधिविधान से पूजा करवाई और धर्मयात्रा के सफल होने की कामना की। इस जलाभिषेक में शैलेष गुप्ता, श्रीनारायण आचार्य, मुकेश पुरोहित, बजरंग तंवर, वेद व्यास, जसवंत सींवर, शिवकुमार व्यास, गोपाल स्वामी, महानन्द व्यास, नटवर ओझा, देवकीनन्दन व्यास, सोनू चड्ढा, गोपाल अग्रवाल, युधिष्ठिर सिंह भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!