Sunday, February 8, 2026
Hometrendingबीकानेर में हिन्‍दू सम्‍मेलन की तैयारियां तेज, विभिन्‍न व्‍यवस्‍थाओं की योजना के...

बीकानेर में हिन्‍दू सम्‍मेलन की तैयारियां तेज, विभिन्‍न व्‍यवस्‍थाओं की योजना के लिए चल रहा बैठकों का दौर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देश भर में हो रहे हिंदू सम्मेलनों की कड़ी में राजासर भाटियान मंडल में भी सर्व हिन्दू समाज ने बैठक का आयोजन कर भव्य सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। राजासर के ठाकुरजी मन्दिर में आयोजन समिति के अध्यक्ष किशोर सिंह और सरपंच हनुमान सिंह भाटी की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की घोषणा के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं की योजना बनाई गई।

संघ के सह जिला कार्यवाह विजयपाल ने हिन्दू सम्मेलन की आवश्यकता और उसके उद्देश्य पर बोलते हुए बताया कि संघ सौ वर्षों से हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है जिसका परिणाम है कि आज सभी जातियां एक जाजम पर बैठने लगी हैं। सामाजिक समरसता के इसी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हिंदू सम्मेलन की योजना बनी है।

संघ के विभाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक रामेंद्र हर्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए समाज से आह्वान किया कि प्रत्येक हिन्दू परिवार की सहभागिता इस सम्मेलन में होनी चाहिए। उन्होंने गट व्यवस्था की घोषणा भी की। संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख श्यामसुन्दर सारस्वत ने विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में चर्चा के साथ ही आयोजन समिति की घोषणा की।

आयोजन समिति के अध्यक्ष किशोर सिंह, सचिव किशनलाल, कोषाध्यक्ष देवकिशन, संयोजक मेघसिंह और संपर्क प्रमुख सज्जन कुमार को बनाया गया। बाद में सम्मेलन के बैनर का विमोचनके साथ ही पीले चावल किए गए। सम्मेलन स्थल का भूमि पूजन भी किया गया। बैठक में संघ के हरिकिशन उपाध्याय भी उपस्थित रहे। बैठक में सर्व हिन्दू समाज ने निर्णय किया कि प्रभात फेरी, कलश यात्रा के साथ ही भव्य हिन्दू सम्मेलन किया जाएगा।बैठक में राजासर के अतिरिक्त मंडल के सभी ग्रामों नापासरिया, कुंडा, केलां, कालासर आदि गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग आए।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!