Friday, April 24, 2026
Hometrendingराजस्थान स्कूली खेल भारोत्तोलन के लिए तैयारी कैम्‍प आयोजित, एडीईओ बोड़ा ने...

राजस्थान स्कूली खेल भारोत्तोलन के लिए तैयारी कैम्‍प आयोजित, एडीईओ बोड़ा ने किया निरीक्षण

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान स्कूली खेल भारोत्तोलन 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के तैयारी कैम्प का आज उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने स्थानीय रंगाज़ फिजिकल हॉल में निरीक्षण किया। यह कैम्प स्थानीय आईजीएनपी स्कूल की मेजबानी में हो रहा है जिसके संयोजक योगेश्वर साध और प्रभारी मदन कस्‍वां हैंं।

बोड़ा ने बताया कि लड़कों के वर्ग में केशव जोशी और लडकियों के वर्ग में अदिती चौधरी, गायत्री कुमावत ओर स्वाति पंवार बीकानेर से राज्य टीम में चयनित हैं। इटानगर में राष्ट्रीय स्कूली खेल में यह टीम भाग लेंगी। कैंप निरीक्षण के दौरान बोड़ा ने सभी राज्य के चयनित खिलाड़ियों को अपनी पिछली लिफ्ट से अधिक लिफ्ट करने पर ज़ोर देते केवल अपने ही तीनों लिफ्ट पर बिना तनाव के सम्पूर्ण ध्यान केंद्रित करने को कहा ओर बिल्कुल भी तनाव नहीं लेकर अच्छा प्रदर्शन पर जोर दिया। इस दौरान संयोजक प्रिंसिपल योगेश्वर साध, प्रभारी मदन कस्‍वां, प्रशिक्षक रोशन, पल्लवी तथा टीम मैनेजर तुरना भी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!