Hometrendingप्रीडीएलएड परीक्षा: छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य...

प्रीडीएलएड परीक्षा: छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य…

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रदेश के सभी 33 जिलों में 31 अगस्त को प्रीडीएलएड की परीक्षा आयोजित की गई।

कोविड-19 की विपरित परिस्थितियों के बावजूद परीक्षा में 91.42 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा समन्वयक शिव प्रसाद के अनुसार परीक्षा के लिए 6 लाख 69 हजार 613 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था, इसमें से 6 लाख 12हजार 187परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

एनसीटीई की ओर से मान्यता प्राप्त राज्य के 362  राजकीय एवं निजी क्षेत्र के अध्यापक शिक्षा संस्थानो की लगभग साढ़े 24 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए हुई इस परीक्षा में आवेदन, नामांकन आवंटन एवं केन्द्र निर्धारण से लेकर परीक्षा परिणाम घोषणा एवं प्रवेश के लिए काउन्सलिंग तक की विभिन्न प्रक्रियाएं ऑनलाइन सिस्टम से की जाती हैं।

Attachments area
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular